नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फूड प्वॉइजनिंग (भोजन विषाक्तता) के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि सोनिया को रविवार शाम भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वस्थ, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष, डी.एस. राणा ने कहा, “सोनिया गांधी को भोजन विषाक्तता के कारण रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अब स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।”
इससे पहले फरवरी में भी उन्हें इसी हॉस्पिटल में सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती कराया गया था। उन्हें एक दिन निगरानी में रखा गया था उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। तब डॉ डीएस राना ने उनके तबियत पर कहा था उन्हें अस्थमा की शिकायत है और अभी मौसम में बदलाव आ रहा है। जिसने उनके फेफड़ों को प्रभावित किया है। कुछ जरूरी टेस्ट और उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					