साध्वी रेप केस में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ रेप केस की दोनों पीड़िताओं ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में बुधवार को एक याचिका दायर की।

इस याचिका में अपील की गई कि राम रहीम की 20 साल की सजा को उम्रकैद में बदला जाए। दोनों ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए राम रहीम के कृत्य को ध्यान में रखते हुए सजा बढ़ाए जाने की बात कही है।
बता दें कि राम रहीम को 15 साल से चल रहे रेप केस में 25 अगस्त को दोषी ठहराया गया था। उसके बाद पंचकूला में राम रहीम के समर्थकों ने हिंसा फैलाई थी, जिसमें 41 लोग मारे गए थे। खूब आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। 28 अगस्त को राम रहीम को केस में सजा सुनाई गई।
उसे सीबीआई की कोर्ट ने दोनों केसों में अलग अलग 10-10 साल की सजा सुनाई। कुछ मिलाकर 20 साल कैद की सजा सुनाई गई। साथ में 30 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया, जिसमें से 14-14 लाख रुपये दोनों पीड़िताओं को मुआवजा दिया जाएगा। 25 अगस्त से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features