चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी और 12 लोग घायल हो गये। आधी रात के बाद चीन में झेजियांग के ताइझाऊ में दो मकानों में आग लग गई। यह आग युहुआन शहर में रात करीब डेढ़ बजे लगी।
Big News: चीन बार्डर पर जाएंगे देश के गृहमंत्री, जानिए क्योंं!
2 लोगों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है लेकिन जांच जारी है। ताइझाऊ में ऐसा पहली बार नहीं कि ऐसी भयानक आग लगी है।
2007 में भी आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 2014 में आग लगने से 16 लोग मरे थे। इसी साल फरवरी में भी फूट मसाज पार्लर में आग लगने की घटना सामने आयी थी। इस घटना में 18 लोगों की मौत हुई थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features