जिला शिमला के कुमारसैन में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अब तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जबकि 18 घायल हैं। इसमें से 10 घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कुमारसैन लाया गया है। जबकि गंभीर हालत में आठ घायल आईजीएमसी रेफर किए गए है। 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अस्पताल से हुई छुट्टी, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी सलाह…
पुलिस की टीम प्रशासन, एसएसबी कैंप के जवान और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य जारी है। सूचना के अनुसार शनिवार देर शाम एनएच पांच के पास शरम्बल केंप के समीप परिवहन निगम की बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
अंधेरा अधिक होने के चलते राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही थी। एसएसबी कैंप के जवान मौके पर हैं। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए विद्युत जनरेटर मौके पर पहुंचाया गया ताकि उजाले की व्यवस्था की जा सके। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।
अधिक रात होने से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। एसपी शिमला सौम्या संबासीवान भी घटना स्थल पर मौजूद है। राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रही हैं। हादसे में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। बस में कुल कितने यात्री सवार थे, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
बस हादसे के बाद पूरे कुमारसैन क्षेत्र में मातम का माहौल है। हादसे की पहली सूचना आसपास रह रहे लोगों को मिली। हादसे की सूचना मिलते ही लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन वहां पहुंचते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
गहरी खाई में क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी बस से घायलों की चीख-पुखार की आवाजें गूंज रही थी। हर तरफ अफरा तफरी का माहौल था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। साथ ही एसएसबी कैंप के जवान भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहल करते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features