अमित शाह का बड़ा बयान: कहा अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर….!

लखनऊ: तीन दिन के लिए लखनऊ आये भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज अंतिम दिन बड़ा बयान दिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, लेकिन कोर्ट के फैसले या फिर आम सहमति से। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर प्रशंसा की। अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर की बाबत कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा लेकिन यह काम कोर्ट के फैसले तथा आम सहमति के बाद ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हम कानूनी तरीके से अयोध्या में राममंदिर बनाएंगे। वहां पर राम मंदिर कानूनी तरीके या संवाद से बनाएंगे।

अमित शाह का बड़ा बयान: कहा अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर....!
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम की काफी सराहना की। अमित शाह आज लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में काफी अच्छा काम कर रही है। कम समय में ही इनकी सरकार का काम लोगों को दिखने लगा है।

उन्होंने कहा कि हमको उम्मीद है कि यह लोग इसी लगन से प्रदेश के विकास का काम करते रहेंगे। पिछले तीन महीनों में उत्तर प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का काम किया है। योगी सरकार को लेकर असंतोष नहीं है। योगी सरकार बहुत चुस्ती के साथ काम कर रही है। यूपी की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि यहाँ सरकार बहुत काम करेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नया अध्यक्ष की बाबत कहा कि नया अध्यक्ष तय होते ही केशव जी पूरा समय सरकार को देंगे। उनके इस बयान से केशव प्रसाद मौर्य के केंद्र सरकार में जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। अमित शाह ने कहा कि मैं तो हर जगह पर कार्यकर्ताओं के घर ही भोजन करने गया। पार्टी में दलित और यादव सब हमारे कार्यकर्ता हैं।

मैं हर जगह अपने बूथ कार्यकर्ता के घर जाता हूँ। सोनू यादव बीजेपी के कार्यकर्ता हैं इसलिए उनके यहाँ गया इसमें राजनीति नहीं है । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का मानना है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सत्ता आने के बाद से ही नक्शा काफी बदल गया है। मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक से ही अपनी सरकार के मजबूत इरादों का संदेश दिया था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पहले देश में हर रोज घोटाले उजागर होते थे।

करीब 12 लाख करोड़ रूपये के घोटाले की बात सामने आयी। उसके बाद केंद्र में ऐसी सरकार आयी जिसके तीन साल पूरे होने के बाद भी कोई हमारे ऊपर भ्रष्टाचायर के आरोप नहीं लगा सकता है। मेरी पार्टी के किसी व्यक्ति का नाम पनामा पेपर्स में नहीं, पनामा पेपर्स की जांच एसआईटी कर रही है। अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के शहर मोदी सरकार की प्रभावी नीतियों और अभूतपूर्व सहयोग से विकसित हो रहे हैं। उजाला योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा एलईडी बल्बों का वितरण किया गया है। मोदी सरकार ने जन.धन योजना के अंतर्गत 4.52 करोड़ खाते खोलने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। विश्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने गरीबो का जीवनस्तर को उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से हमारी सरकार ने मजबूत इरादों का सन्देश दिया साथ ही ये भी कि हम अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। देश में वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का काम किया। सरकार ने काले धन पर सख्त करवाई की।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपीए के मुकाबले एनडीए सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को कई गुना अधिक विकास की राशि आवंटित की जा रही है। मोदी सरकार ने यूपी में 58.91 लाख गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देए धुंए से आजादी दिलाने का काम किया है। अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज से संतुष्ट है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com