अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में श्वेत सर्वोच्चता की वकालत करने वालों और उनके विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा भड़क उठी। इसके बाद प्रशासन ने वहां आपातकाल घोषित कर दिया।
श्वेतों की ‘यूनाइट द राइट’ रैली से पहले यह हिंसा शुरू हुई। चार्लोट्सविले शहर के पार्क से कंफेडरेट जनरल रॉबर्ट ई. ली की मूर्ति हटाने की योजना के विरोध में रैली का आयोजन किया गया था। यह शहर वर्जीनिया से 256 किलोमीटर की दूरी पर है। दोनों पक्षों में झड़प के बाद वहां पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।
केन्या राष्ट्रपति चुनाव के बाद भड़की हिंसा, हुई कईयों की मौत, लेकिन ऐसा हुआ क्यों..?
वर्जीनिया के गवर्नर टेरी मैकऔलिफ ने कहा कि यह स्पष्ट है कि अतिरिक्त शक्तियों के बिना लोगों की सुरक्षा नहीं की जा सकती। राज्य के बाहर से प्रदर्शनकारी वर्जीनिया में आ गए हैं जिनसे हमारे नागरिकों और हमारी संपत्ति को खतरा है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 24 घंटे से हमारे राज्य में की जा रही हिंसा और द्वेष से विचलित हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features