फैजाबाद (उत्तरप्रदेश) : अयोध्या के बसपा प्रत्याशी बाजमी सिद्दिकी और उनके छह साथियों पर शनिवार को पुलिस ने एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सिद्दिकी के आरोपी साथियों में पांच गिरफ्तार किए गए हैं। सिद्दिकी ने इसे अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया।
शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि कोतवाली थानाक्षेत्र में फैजाबाद के पुरानी सब्जी मंडी इलाके में सिद्दिकी और उनके लोग कल देर उनके घर में जबरन घुस गए। उन लोगों ने महिला एवं उसके परिवार के सदस्यों की कथित रूप से पिटाई की और फिर महिला से सामूहिक बलात्कार किया।
फैजाबाद के एसएसपी अनंत देव ने बताया कि पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस टीम सिद्दिकी और उनके एक साथी को ढूढने एवं गिरफ्तार करने में जुटी हैं।
संपर्क किए जाने पर सिद्दिकी ने कहा, ‘चुनाव में बसपा की लहर है और मैं जीत रहा हूं। इसलिस विपक्षी पार्टियां मेरे खिलाफ साजिश कर रही हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features