राम मंदिर में रात नौ बजे के बाद वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही आम श्रद्धालु भी 9:15 बजे तक ही राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। रात 9:15 बजे के बाद वही श्रद्धालु जा सकेंगे जिनके पास शयन आरती का पास होगा।
राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन की समय सारिणी प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी की गई थी। उस दौरान रामलला के दरबार में दो से ढ़ाई लाख भक्त रोजाना दर्शन करते थे। अब पहले की तुलना में भक्तों की संख्या आधी हो गई है। अब रोजाना 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इसलिए ट्रस्ट के ओर से दर्शन की व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है। हालांकि ट्रस्ट ने इसको अब तक सार्वजनिक नहीं किया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features