पाकिस्तान ने शनिवार रात एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से कल आधी रात से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही है।
Bitcoin जैसी ‘लक्ष्मी’ करेंसी से डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिलेगा बढ़ावा: RBI
सेना और आतंकियों के बीच रात भर चली इस मुठभेड़ में पहले तीन नागरिक घायल हो गए थे। सुबह मिली जानकारी के मुताबिक, फायरिंग में घायल 1 महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 5 अन्य नागरिक घायल हैं। दोनों ओर से गोलीबारी सुबह बंद हो गई है। इससे पहले शनिवार रात 9 बजे पाक रेंजर्स द्वारा फिर गोलाबारी के साथ मोर्टार भी दागे गए। जिसका भारतीय सेना ने जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।सभी को इलाज के लिए जीएमसी रेफर कर दिया गया है।
वही लगातार हो रही गोलाबारी से सीमा के आस पास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।वही पाक की इस गोलाबारी में कई मवेशियो के भी मारे जाने कि भी खबर है। पाक की गोलीबारी के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसा के इलाकों में सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी सीमा पार से पाक द्वारा की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हुआ था। गोलीबारी में शहीद हुए जवान की पहचान सीटी बृजेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा इसमें एक स्थानीय युवक भी घायल हुआ था।