बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया है कि उनके पिता बोनी कपूर को लगता था कि उनका बेटा ‘गे’ है। फिल्म मुबारकां में लीड रोल में नजर आने जा रहे अर्जुन कपूर ने फिल्म की एक प्रमोश्नल एक्टिविटी के दौरान बताया कि उनके पिता को यह शक होता था कि वह गे हैं।
उन्होंने कहा कि एक दो बार उनके पिता ने उनसे पूछा कि क्या तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है? तो अर्जुन ने बताया कि मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। हां लेकिन मैं अपने तीन-चार दोस्तों के साथ नाइट क्लब जाता हूं। अर्जुन ने जब अपने पिता को यह बात बताई तो उनके पिता बोनी कपूर टेंशन में आ गए। उन्हें अपने बेटे के गे होने का डर सताने लगा।
..तो क्या? सुशांत ने कृति सेनन से कर दिया है अपने प्यार का इजहार…देखें ये तस्वीरें
पूरी बात बताते हुए अर्जुन ने कहा कि मैं जब करीब 20 साल का था तो मेरे पास गाड़ी नहीं थी। ऐसे में जब मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर जाता तो पापा की महंगी गाड़ियां लेकर जाता था। अर्जुन ने बताया कि वह अपने पिता बोनी कपूर की फैंसी गाड़ियों से जब नाइट क्लब जाते थे तो उन्हें आसानी से क्लबों में एंट्री मिल जाया करती थी।
यही है वो शख्स जिसकी वजह से बंट गया भारतीय क्रिकेट
अब क्योंकि अर्जुन की कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी तो वह अपने दोस्तों के साथ ही नाइट क्लब चले जाते थे। इसका उनके पिता ने अलग ही मतलब निकाल लिया और अपने बेटे पर नजर रखना शुरू कर दिया। इस बात का पता उनके पिता बोनी कपूर को बाद में लगा। अर्जुन ने कहा कि अब उन्हें इस बात को याद करके बहुत हंसी आती है।
..तो क्या? सुशांत ने कृति सेनन से कर दिया है अपने प्यार का इजहार…देखें ये तस्वीरें
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। लेखक चेतन भगत की नॉवेल पर आधारित इस फिल्म में अर्जुन ने एक बिहारी लड़के माधव का किरदार निभाया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली और फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features