बॉलीवुड के मशहूर कपल अर्जुन कपूर एवं मलाइका अरोड़ा फैंस का पसंदीदा कपल हैं। अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को जब से आधिकारिक किया है, दोनों अक्सर ही एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज पोस्ट करके बहुत लाइमलाइट बटोरते हैं। सिटी लाइफ के शोर-गुल से दूर मलाइका तथा अर्जुन मालदीव में एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं तथा अपने प्रशंसकों संग अपने हसीन पलों की झलक भी साझा कर रहे हैं। 
अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका संग कुछ वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए हैं। वीडियो में अर्जुन ने मलाइका की साइकिलिंग स्किल्स को लेकर उन्हें टीज किया है। अर्जुन कपूर की वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों साइकिलिंग करते हुए दिखाई दे रहे है। अर्जुन की एक इंस्टा स्टोरी में साइकिलिंग करती हुई मलाइका की बैक साइड नजर आ रही है। अर्जुन ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन लिखा- साइकलिंग करना उनकी एक्सपरटाइज नहीं है।।।क्या है???
वहीं एक दूसरे वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका साइकिलिंग करते-करते अपना नियत्रंण खो देती हैं तथा फिर स्वयं भी इस चीज को एन्जॉय करती हैं। मलाइका की इस वीडियो को साझा करते हुए अर्जुन ने कैप्शन लिखा- हमेशी की तरह ग्रेस के साथ। अर्जुन कपूर एवं मलाइका अरोड़ा के लवी-डवी वाले क्यूट रोमांटिक मोमेंट्स प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहे हैं, तथा फैंस उन्हें भरपूर प्यार दे रहे है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features