चीन को हर साल 40 लाख गधों की जरूरत होती है और इस जरूरत को पूरा करने के लिए चीन गधों को दूसरे देशों से खरीदता है अब बात ये है कि आखिर चीन इतने सारे गधों का करता क्या है।
जीहां चीन भारी तादाद में अफ्रीका से गधे खरीद रहा है। चीन हर साल अफ्रीका से लाखों गधे इम्पोर्ट करता है। आप सोच रहे हैं कि आखिर चीन इन गधों से कर ता क्या होगा? हम आप को बताते हैं इसके पीछे की वजह।
चीन को हर साल 40 लाख गधों की जरूरत पड़ती है। इतनी बड़ी तादाद को वो अकेला नहीं पूरा कर पाता, इसके लिए उसे गधे को अफ्रीका से इसे इम्पोर्ट करना पड़ता है। अधिकतर इंपोर्ट अफ्रीका के नाइजर और बुर्कीना फासो से होता है।
जानकारी के मुताबिक चीन अफ्रीका के अलग-अलग इलाके से गधे मंगवाता है। इन गंधों का इस्तेमाल चीन दवाईयां बनाने में करता है।
दरअसल चीन गधों की खाल से एक पारंपरिक दवाई ईजिओ बनाता है। इस दवाई का नाम टीसीएम है। इसे बनाने में गधे की खाल से निकलने वाली गिलेटिन का इस्तेमाल होता है। चीन में इस दवाई की भारी मांग है। चीन इस मांग को देखते हुए हर साल करीब 5 हजार टन टीसीएम बनाता है।
इस दवाई का इस्तेमाल चीन में सर्दी जुकाम, एनिमिया और अनिद्रा जैसी बीमारियों के लिए होता है। इस के साथ-साथ इसका इस्तेमाल फेसक्रीम और एंटी एडिंग के तौर पर होता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features