बॉलीवुड के खलनायक कहे जाने वाले दिग्गज कलाकार अमरीश पुरी का आज जन्मदिन है। अमरीश पुरी यूं तो हीरो बनने के लिए बॉलीवुड आए थे, लेकिन विलेन बनकर उन्होंने कई दशकों तक बॉलीवुड की दुनिया पर कब्जा किया। उनके डॉयलॉग्स आज भी लोगों की जवान पर चढ़े हुए हैं। बॉलीवुड के इस मोगेेंबो का जन्म 22 जून 1932 को पाकिस्तान के लाहौर मे हुआ था। 12 जनवरी 2005 को उनका निधन हो गया। आज हम आपको अमरीश पुरी के कुछ ऐसे डॉयलॉग्स बताएंगे, जिन्हें आज भी लोग बड़ी शिद्दत से बोलते हैं—
मोगेंबो खुश हुआ— मिस्टर इंडिया फिल्म के इस डॉयलॉग के बाद अमरीश पुरी चाहने वालों के बीच मोगेंबो के नाम से फेमस हुए।
तबादलों से इलाके बदलते हैं इरादे नहीं— गर्व फिल्म का यह डॉयलॉग आज भी कई युवाओं का मनोबल बढ़ाता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features