आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...

आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर…

शिलांग :आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...

नार्थ ईस्‍ट इंडिया का खूबसूरत शहर शिलांग सिर्फ मेघालय की राजधानी नहीं, शांत और खूबसूरत रिजॉर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। यहां की खूबसूरत, शांत और दूर तक फैली उमियाम झील का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के लोगों के लिए घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है। इसे स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट के नाम से भी जाना जाता है। स्वच्छ वातावरण, मनोरम नजारे, ठंडा मौसम और यहां के अनेक दर्शनीय स्थल इसकी शोभा बढ़ाते हैं। यहां के झरने काफी खूबसूरत दिखते हैं।आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...2. कलिमपोंग :

वेस्‍ट बंगाल के दार्जिलिंग में बसे कलिमपोंग हिल स्‍टेशन का मौसम हमेशा खुशनुमा रहता है। यहां आने वाले टूरिस्‍ट ट्रैकिंग का खूब मजा लेते हैं। यहां के पहाड़ और खूबसूरत रास्‍ते लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। पहाड़ पर बने होटल से कलिमपोंग का सुंदर नजारा आप कैमरे में कैद किए बिना रह नहीं सकते।आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...3. मासिनगुड़ी :

ऊटी से 30 किमी दूर मासिनगुड़ी काफी हरा-भरा इलाका है। यहां घूमने की बेहतरीन जगहों में शामिल मासिनगुडी शांति और सुकून के साथ ही अपनी वनस्पतियों के लिए खासा जाना जाता है। अगर आप ऊटी घूमने आए हैं तो 2-3 घंटे निकालकर मासिनगुड़ी जाना मत भूलें। यहां के रिजॉर्ट में नाइट सफारी, जंगलों में घूमने-फिरने और ट्रैकिंग का भी मजा लिया जा सकता है।आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...4. रानीखेत :

उत्‍तराखंड के अल्‍मोड़ा जिले में बसा रानीखेत एडवेंचर्स पसंदीदा लोगों के लिए बेस्‍ट जगह है। इस फेमस हिल स्‍टेशन में छुट्टी बिताने का मजा ही कुछ और है। यहां आने वाले पर्यटक पैराग्‍लाइडिंग का खूब मजा लेते हैं। बताते हैं कुमाऊं के राजा सुखदेव की पत्नी पद्मावती को रानीखेत की खूबसूरती इतनी पसंद आई कि उन्होंने यहां रहने का निश्चय कर लिया था। तभी से इस जगह का नाम रानीखेत पड़ा। आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...5. कुन्‍नूर :

चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध तमिलनाडू का कुन्‍नुर हिल स्‍टेशन काफी खूबसूरत है। यह नीलगिरी की पहाड़ियों पर बसा है और ऊटी से 19 किमी दूर है। यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है। यह फेमस हनीमून डेस्‍टिनेशन भी है। आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...6. बासुंती :

हिमाचल प्रदेश के नजदीक स्‍थित बासुंती इलाका काफी शांति और सुकून वाला है। यह जगह खासतौर पर योगा करने के लिए जानी जाती है। यहां की खुली हवा में योग क्‍लॉस, फिशिंग और पेंटिंग करते हुए कई लोग मिल जाएंगे। आम, संतरे और पपीते के पेड़ों से घिरा बासुंती का नजारा आपको काफी आकर्षित करता है। आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...7. नागिनी :

दिल्ली से 550 किलोमीटरी की दूरी पर स्थित नगिनी में बहुत सारे खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे। लार्जी नदी के किनारे पर लगभग 26 किलोमीटर आगे नगिनी गांव है। यहां कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां उपलब्ध हैं। यहां से ट्रैकिंग करते हुए हिमालय राष्ट्रीय उद्यान की ओर जाया जा सकता है।आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...8. नामिक रामगंगा वैली :

हिमालय की ऊंची और सुंदर वादियों के बीच छुट्टियां बिताने का प्लान बहुत ही इंटरेस्टिंग और एडवेंचरस है। यहां की नामिक-रामगंगा वैली जो नंदा देवी और त्रिशूल के बहुत सारे गांवों के बीच स्थित है, जो अपनी परंपराओं और कलाओं के लिए खासतौर पर जानी जाती है। यहां के मंदिरों की लोकप्रियता अच्छी-खासी है। रामगंगा नदी, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। यहां के चारों ओर के खूबसूरत नजारों को देखकर काफी आनंद मिलता है।आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...9. घूम :

दार्जिलिंग से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घूम की खूबसूरती भी देखने लायक है। दार्जिलिंग की हिल कार्ट रोड जाते वक्त घूम रेलवे स्टेशन से होकर ही जाना होता है। दार्जिलिंग की काफी ऊंची जगहों में शामिल घूम में टॉय ट्रेन द्वारा भी घूमा जा सकता है। घूम एक ऐसा जंक्शन है दार्जिलिंग का जहां से अलग-अलग जगहों के लिए रास्ते निकलते हैं। जैसे सोनादा, तुंग और कुर्सियोंग शहरों के रास्ते यहीं से होकर जाते हैं। आपको बुला रहे हैं इंडिया के 10 बेस्‍ट हिल स्‍टेशन, जाये जरुर...10. हफलौंग :

वाइट एंट हिलॉक के नाम से मशहूर हफलौंग हिल स्टेशन असम में स्थित है जो गुवाहाटी से 310 किलोमीटर की दूरी पर बसा है, जिसे खूबसूरत लैंडस्केप्स, झीलों और पर्वतों के लिए जाना जाता है। हफलौंग असम में सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला टूरिस्ट प्लेस है। नीले पहाड़ों, अलग-अलग प्रकार के पक्षियों, ऑर्किड के फूलों के बीच बहती नदियां यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com