पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 8वीं सूची जारी कर दी है, जिसमें सिर्फ दो उम्मीदवारों नाम शामिल हैं। इनमें मोहाली से नरिंदर शेरगिल व लहरागागा से जसबीर सिंह शामिल हैं। दोनों नेता लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में शामिल हुए थे। 

पार्टी के पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह द्वारा आज जारी सूची के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब में अब तक कुल 107 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। वहीं, आप की सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी ने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है।
यहाँ के गन्ना किसानों को मिलेगी देश में सबसे ज्यादा कीमत
आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनाव के लिए बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी से गठबंधन हुआ है। लोक इंसाफ पार्टी के हिस्से में पांच सीटें हैं और ‘आप’ राज्य में 112 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पंजाब नाभा जेल से फरार हुए 6 कैदी , भागने वालों में एक आतंकी भी
लोक इंसाफ पार्टी ने लुधियाना में चार प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इससे पहले जारी सूची में आप ने मौड़ हलके से जगदेव सिंह कामलू, आनंदपुर साहिब से डॉ. संजीव गौतम व भुच्चो मंडी से मास्टर जगसीर सिंह को उम्मीदवार बनाया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features