लखनऊ: पुरूष तो महिला को निहारते ही हैं यह बात जग को पहले से जाहिर है पर क्या आप जानते हैं कि महिलाएं भी दूसरी महिलाएं को चुपचाप निहारती हैं। जी हां यह बात थोड़ी सुनने में अजीब है पर सच है एक शोध के दौरान पाया गया है कि महिलाएं भी दूसरी महिलाओं के कुछ अंग को उसे ही निहारती हैं जैसे कि कोई पुरूष ।

एक ताजा सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है कि मर्दों की तुलना में महिलाएं भी दूसरी महिलाओं को घूरने में पीछे नहीं है। सबसे दिलचस्प बात इस सर्वे में यह सामने आई है कि ज्यादातर महिलाएं भी दूसरी औरतों के ब्रेस्ट और हिप्स पर ही ध्यान देती हैं। आई ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी से इस बात का पता चला है कि पुरूष महिलाओं के चेहरे या आंखों को देखने की बजाय कमर या ब्रेस्ट देखने में ज्यादा समय बिताते हैं।
पुरुषों की तरह महिलाएं भी दूसरी औरतों के ये खास अंग पसंद करती हैं देखना। डेली मेल की खबर के अनुसार शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि महिलाएं भी दूसरी महिला के नाक-नक्श को नहीं देखतीं बल्कि उसके शरीर को देखतीं हैं। वैज्ञानिकों ने 36 पुरूषों के चेहरे पर एक उपकरण लगाया जो मिली सेकेंडस में यह बताता है कि वे किस चीज को कितनी देर तक देखते हैं।
उन्हें दस अलग5अलग शरीर रचना वाली महिलाओं कि तस्वीर दिखाई गई और पाया कि उन्होंने महिलाओं के चेहरे के बजाय बडे ब्रेस्ट, पतली कमर और बडे हिप्स को देखने में ज्यादा समय बिताया। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का-लिंकन की ओर से किए गए इस अध्ययन में 29 महिलाओं को भी शामिल किया गया। इस दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं ने दूसरी महिला को निहारने के दौरान उनके चेहरे के बदले उनके हिप्स और ब्रेस्ट्स पर ज्यादा ध्यान दिया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features