इजराइल में नाश्ते में यह डिश काफी पॉपुलर है। यह कुछ-कुछ पिज्जा जैसा लगता है। यह डिश ऐसी है जिसे वेज और नान-वेज दोनों तरह से बनाया जाता है। वेजेटेरियन में इसे पालक, पनीर और अन्य सब्जियों को मिलाकर बनाते हैं।
जानिए…कीमोथेरेपी के दुष्प्रभाव को कैसे कम करेगा अदरक!
अगर आपको हो गई है भूलने की बीमारी, तो रोजाना खाएं संतरा
इसके अलावा इसमें ब्रेड भी मिलाई जाती है जो इसके स्वाद को और मजेदार बनाती है। शाकाहारियों के लिए यह पिज्जा से कम नहीं।
2. Matzo :
आमलेट की तरह दिखने वाला मेट्जो खाने में काफी टेस्टी होता है। हालांकि इसमें अंडा या ईस्ट वगैरह कुछ नहीं पड़ता है। यह खाने में मीठा लगता है, इसे आप चॉकलेट के साथ खा सकते हैं। यह पूरी तरह से शाकाहारी है।
3. Muttabal :
बैंगन सिर्फ भारत में ही नहीं अन्य देशों की पसंदीदा सब्जियों में से एक है। इसीलिए तो इजराइल वाले भी बैंगन से बनी मुटब्बल डिश बड़े चाव से खाते हैं। इसे काबुली चने की चटनी के खाएंगे, तो खाते ही रह जाएंगे।
4. Sabich :
इजराइल की सैबिच खा ली, तो आप सैंडविच और बर्गर भूल जाएंगे। जेरूशलम की गलियों में जगह-जगह आपको सैबिच के स्टॉल मिल जाएंगे। पीता ब्रेड से बनी सैबिच पूरी तरह से वेजेटेरियन डिश है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features