जुलाई के महीने में हम आप को दस उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप को जन्नत जैसा एहसास होगा। सर्द मौसम में यहां कभी बर्फ गिरती है तो कहीं तेज धूप आप को गर्मी का एहसास द
1- आइसलैंड
आइसलैंड जुलाई के महीने में घूमने के लिये सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। आइसलैंड के ब्लू लागून स्पॉ में आप अपनी अभी तक की सबसे रोमांटिक छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।
2- ऑस्ट्रेलिया
जुलाई के महीने में ऑस्ट्रेलिया में ठंड का मौसम होता है। यहां दिन में तापमान अधिक होता है पर इस मौसम में भी आप को मजा आयेगा। यहां सिडनी, पर्थ, मेलबर्न और ब्रिसबेन में आप घूम सकते हैं।
3- एम्सर्टडम
एम्सर्टडम नीदरलैंड की राजधानी है। यहां शहर के बीच में बहती नदी और सड़कों पर हजारों की संख्या में चलती साइकिलें आप को आकर्षित करेंगी। यहां पूर शहर का नजारा आप बोट में बैठ कर या सइकिल के जरिये ले सकते हैं।
4- एजोरेस
पुर्तगाल का एजोरेस आइसलैंड बहुत खूबसूरत है। यहां हर ओर हरियाली फैली हुई है। यह लिस्बन से सिर्फ दो घंटे की दूरी पर स्थित है। जो कि पुर्तगाल की राजधानी है। इस आइसलैंड में बहुत से ज्वालामुखी हैं। यहां के बीच बहुत खूबसूरत हैं।
5- कैलेफोर्नियां
यूनाइटेड स्टेट्स का यह राज्य बहुत खूबसूरत है। जिन्हें ग्लैमर और बीच पसंद हैं उनके लिये कैलेफोर्नियां जन्नत से कम नहीं है। सेन फ्रांसिसको में हिस्ट्री और कल्चर को इंज्वाय करने के साथ आप को लॉस एंजलिस का वेनिसे बीच बहुत पसंद आयेगा।
6- अल्जीरिया
जुलाई का मौसम अल्जीरिया में बेहद सुहाना होता है। अल्जीरिया का इतिहास बहुत पुराना है। यहां समु्द्र किनारे नीले पानी में घूमना आप को जन्नत सरीखा एहसास देगा। जुलाई के महीने में अल्जीरिया बेहद हसीन हो जाता है।
7- स्विटजरलैंड
स्विटजरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां पर आप को फ्रेंच और इटेलियन दोनो भाषायें बोलने वाले लोग मिलेंगे। पहाड़ों और खूबसूरत नदियों से घिरा हुआ स्विटजरलैंड जुलाई के महीने में घूमने के लिये सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
8- बेल्जियम
यूरोप के सबसे खूबसूरत शहरों में से बेल्जियम एक है। यहां आप को राजा का महल देखने को मिलेगा। स्केयर आइसलैंड देखने को मिलेगा। यहां के बेल्जियन फ्राइस बहुत मशहूर हैं।
9- इजराइल
इजराइल का इतिहास बहुत पुराना है। यहां आप को तल अवीव घूमने जरूर आना चाहिये। जो अपनी संस्कृति के साथ आज भी जिंदा है। यहां आप जेरुसलम भी जा सकते हैं। जो ईसाईयों का प्रसिद्ध स्थल है। जुलाई में यहां का मौसम बहुत ख्ुशगवार होता है।
10- यूक्रेन
यूक्रेन पूर्व सोवियत रिपब्लिक का हिस्सा है। जुलाई के महीने में यहां का मौसम सर्द होता है। यहां की खूबसूरत इमारतें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां की राजधानी कीव बहुत खूबसूरत है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features