इस इंडिपेंडेंस अपने घर पर बनाइए स्वादिष्ट और जायकेदार चक्र तिरंगे कलर स्वीट और सबको कर दें सरप्राइज, आमतौर पर कुछ लोग इसे बनाने के लिए आर्टिफिशियल कलर का यूज करते हैं।
इस जन्माष्टमी पर ऐसे बनायें मखाने की कतली, जानिए रेसिपी..
आपने पहले कभी नहीं सुना होगा, करेले के सेवन से होते है ये अनोखे फायदे…
सामग्री-
- देसी घी 2 छोटे चम्मच
- इलायची ½ छोटा चम्मच
- पीसे हुए पिस्ते की कतरन 2 छोटे चम्मच
- बादाम की कतरन 2 छोटे चम्मच
- नारियल पाउडर 2 बड़े चम्मच
- शक्कर 2 बड़े चम्मच
- पीसी हुई मावा 1 कप
- लौकी का हलवा 1 कप
- गाजर का हलवा 1 कप।
बनाने की विधि-
- मावे में नारियल का बूरा, शक्कर और इलायची मिलाएं। प्लास्टिक शीट पर देसी घी लगाकर गाजर का हलवा फैलाएं।
- फिर मावे वाला मिश्रण व बादाम की कतरन फैलाएं। अब लौकी का हलवा व पिस्ते की कतरन फैलाकर रोल करें।
- अब फॉइल पेपर पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और रोल को इसमें लपेट कर एक घंटे के लिए फ्रिजर में रख दें।
- फिर इसे निकाल कर आधे इंच के स्लाइस में काटें और सर्व करें।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features