NEW DELHI: पुर्तगाल के सिन्तारा में एक ऐसा कुआं हैं, जिसमें जमीन के अंदर से रोशनी आती। इस कुएं में खास बात ये है कि अंदर से आने वाली रोशनी बाहर की ओर आती है। हैरानी की बात यह है कि इस कुएं के अंदर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रोशनी कहां से आती है यह रहस्य है।
यह भी पढ़े:> एक बार फिर सहारनपुर में हिंसक वारदात, पथराव, आगजनी, फायरिंग एक की मौत!
यह कुआं क्यूंटा डा रिगालेरिया के पास है। इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो जमीन के अंदर जाते हुए संकरी होती जाती है। लेडीरिनथिक ग्रोटा नाम का यह कुआं दिखने में उल्टे टावर की तरह है। इसे विशिंग वेल भी माना जाता है।
यहां आने वाले लोग इसमें सिक्का डालकर मन्नत मांगते हैं। इनका मानना है कि ऐसा करने से इच्छा पूरी होती है। हालांकि, जो भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं, उनके बीच हमेशा यह सवाल उठता है कि कुएं के अंदर से आने वाली रोशनी कहां से आती है। लेकिन आज तक यह रहस्य अनसुलझा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features