धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रूद्राक्ष का महत्व आदिकाल से चला आ रहा है। पहले के समय में इसे ऋषि मुनि धारण करते थे। इतना ही नहीं। कई देवी-देवताओं का भी प्रिय होता है यह रूद्राक्ष, जिसमें हर रूद्राक्ष का अपना अलग महत्व होता है। वंही अगर बात नौ मुखी रूद्राक्ष कि की जाए तो इसे धारण करने पर शरीर को यह एक कवच की तरह सुरक्षा प्रदान करता है।
आपकी आंखों के रंग से जुड़ा हुआ है आपका भाग्य
इतना ही नहीं मानव जीवन में भी कई परेशानियांे को यह झट से छुमंत्तर कर देता है। आज हम आपको इसी अनोखे नौ मुखी रूद्राक्ष के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका चमत्कार जानने के बाद आप भी इसे धारण कर लेंगे। तो चलिए जानते हैं कि किस प्रकार से यह नौ मुखि रूद्राक्ष हर इंसान के लिए फायदेमंद है।
कहा जाता है कि सती की मृत्यु पर शिवजी को बहुत दुख हुआ और उनके आंसू अनेक स्थानों पर गिरे जिससे रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई। इसीलिए जो व्यक्ति रुद्राक्ष धारण करता है उसे सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
जब कोई व्यक्ति लम्बे समय से बीमार चल रहा हो और उसका इलाज भी सही नहीं हो पा रहा है तो उसके तकिये के निचे 9 मुखी रुद्राक्ष रख दे। फिर देखिए की उसकी हालत में सुधार हो रहा है या नहीं।
जिस व्यक्ति के पास धन की कमी आ रही हो और चारो तरफ से परेशानी का सामना करना पढ़ रहा हो तो 9 मुखी रुद्राक्ष को धारण करे और रोज़ाना इससे 108 बार शिवजी की उपासना करे।
जिन लोगो के घर में लम्बे समय से लड़ाई या किसी चीज़ का विवाद चला रहा हो तो एक बार 9 मुखी रुद्राक्ष को घर में लाकर रखे।
निसंतान स्त्री नित नियम से रुद्राक्ष की पूजा करे तो उसकी गोद अवश्य ही भरती है। उसको पुत्र प्राप्ति होती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features