कराची। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इन दिनों सम्मानजनक विदाई सीरीज की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दूसरी तरफ भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर क्रिकेटरों पर बनाई जाने वाली बायोपिक के बारे में दिए विवादास्पद बयान से सुर्खियों में है। इसी दौरान एक ट्वीट फिर सामने आया है जिसमें अफरीदी ने एक फैन के सवाल के जवाब में बताया था कि वे क्रिकेटर से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं।
अफरीदी तीन वर्षों पहले ट्विंर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे थे, तब उन्होंने इस बारे में खुलासा किया था। वे किस क्रिकेटर से नफरत करते हैं, इसका जवाब गौतम गंभीर के रूप में सामने आया था।
अफरीदी और गंभीर के संबंध 2006 में एक वन-डे के दौरान खराब हुए थे। अफरीदी भारतीय सलामी बल्लेबाज को गेंद डाल रहे थे और रन दौड़ते वक्त गंभीर इस पाकिस्तानी गेंदबाज से जा भिड़े थे। अच्छा भला माहौल अचानक बिगड़ा और इनके बीच बहसबाजी हो गई। अंपायर्स और कप्तानों को इन्हें अलग करना पड़ा। मैच रैफरी रोशन महानामा ने अफरीदी पर 95 प्रतिशत मैच फीस और गंभीर पर 65 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया था।
इसके बाद से अफरीदी और गंभीर के संबंध कभी अच्छे नहीं हो पाए थे। 2011 में अफरीदी ने कमेंट किया था कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तरह बड़े दिल वाले नहीं होते हैं। इस पर गंभीर ने पलटवार करते हुए कहा था कि पूर्व पाकिस्तानी कप्तान अभी भी अपरिइपक्व है।
गंभीर द्वारा संयम खोने का यह पहला मौका नहीं था। गंभीर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान कई बार विपक्षी खिलाडि़यों से भिड़ चुके हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features