टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है जब बीसीसीआई और प्रशासक समिति (सीओए) क्रिकेटरों के लिए संशोधित केंद्रीय अनुबंध लाए तो चेतेश्वर पुजारा को शीर्ष श्रेणी में जगह मिलनी चाहिए। फिलहाल पुजारा केंद्रीय अनुबंध के ग्रेड-ए में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय के साथ हैं।
![इस भारतीय खिलाड़ी के लिए शास्त्री ने कही ये बड़ी बात, मिलनी चाहिए टॉप ग्रेड में जगह](https://tosnews.com/wp-content/uploads/2017/12/img_20170721164245.jpg)