सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी यूं तो हर दिन किसी न किसी बात को लेकर ट्रोल होते रहते हैं लेकिन इस बार अर्जुन कपूर को ट्रोल करते हुए एक लड़की ने कुछ ऐसा कह दिया कि अर्जुन काफी परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर बताया। आगे की स्लाइड में जाने पूरा मामला अभी-अभी: इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, बॉलीवुड सितारे ने दी श्रद्धांजलि
अभी-अभी: इस मशहूर फिल्म डायरेक्टर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, बॉलीवुड सितारे ने दी श्रद्धांजलि
दरअसल, सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए एक यूजर ने अर्जुन कपूर को बलात्कारी बताया है और यहां तक कह डाला की उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से निकाल देना चाहिए। अर्जुन इस लड़की के ट्वीट से काफी परेशान हो गए। जिसे बयां करने के लिए अर्जुन ने इस यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कमेंट किया है।
अर्जुन ने ट्वीट किया ‘यूं सोशल मीडिया पर खुलेआम किसी को रेपिस्ट कहना दुख की बात है और खासकर तब, जब एक लड़की ये बात लिख रही हो’। हालांकि अर्जुन के इस ट्वीट के बाद यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
इसके बाद भी फैंस अर्जुन के फैंस इस पर कमेंट करते रहे लेकिन अर्जुन ने इसके बाद कोई ट्वीट नहीं किया। आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘ट्रोलिंग अब सोशल मीडिया का हिस्सा बन गया है। यूजर को किसी को भला-बुरा बोलने में मजा आता है। यह शर्मनाक है, लेकिन सच तो यही है कि ट्रोलिंग मौजूद है। आप इसे कभी रोक नहीं सकते। दुख की बात है, लेकिन यही सोशल मीडिया की ताकत है। आप कुछ भी किसी को भी बोल सकते हैं।’
फिल्मों की बात करें को अर्जुन कपूर परिणीति के साथ आने वाली दो फिल्मों ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘नमस्ते कनाडा’ में नजर आएंगे।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					