भारत ही नहीं बल्कि नाइजर भी आतंकवाद से प्रभावित है। बता दें कि नाइजर में आतंकी हमले से करीब 15 जवान की मौत हो गई वहीं 19 जवान घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने सेना के एक काफिले पर आतंकी हमला किया। खबरों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस हमले के पीछे इस्लामिक आतंकियों के होने का शक बताया जा रहा है। इस हमले के बाद मंत्रालय ने यह भी बताया कि आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए एक खोज प्रक्रिया भी जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि जनवरी में नाइजीरिया में बोको हरम आधारित इस्लामी गुट ने नाइजर सहित पड़ोसी राज्यों में पश्चिम अफ्रीकी देश की सीमाओं पर करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।
जिसके बाद इस समूह को कुचलने के लिए नाइजर की सेना नाइजीरियाई सेना का साथ दे रही है। नाइजर सेना द्वारा बोको हरम के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने के बाद यह पहला हमला है। इस हमले के बाद करीब 26 लाख लोग बेघर हो गए। इस हमले से अफ्रीका को सबसे बड़ा संकट का सामना करना पड़ा।
