अरब जगत के देश और लोग जो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, इस बार एक वीडियो के चलते खासा चर्चाओं में है। दरअसल, एक शेख इस वीडियो में एक लेडी सिंगर के हुस्न पर ऐसा फिदा होता है कि 1 घंटे में करोड़ों रुपए लुटा देता है। चौंक गए न सुनकर….

यकीनन वीडियो में नजर आ रही सिंगर ने इससे पहले कभी अपने कदमों में इतनी दौलत पड़ी नहीं देखी होगी। तभी वह गाते-गाते बीच में रुककर-रुककर माइक नीचे करके खड़ी हो जाती है। इस वीडियो में सिंगर कहीं-कहीं असहज स्थिति में भी दिखाई पड़ती है।
उधर, शेख का रुआब देखिए… वह अपने नौकरों को आंखों से एक इशारा करता है और नोटों का बंडल हाजिर हो जाता है। शेख के नौकर उसे नोटों के बंडल लाकर थमाते जाते हैं। वह बारी-बारी कर नोट लुटाता रहता है। तकरीबन तीन मिनट के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेख लगातार करीब खड़ी सिंगर पर नोटों की बारिश करता जाता है।
एक बार के लिए भी ऐसा नहीं लगता कि शेख के पैसे खत्म हो गए। क्योंकि शेख फिर से अपने नौकर को इशारा करता और वह फिर से नोटों के बंडल लेकर हाजिर हो जाता।
वीडियो के आखिर में नोटों के बंडलों से सजी हुई एक बड़ी से टेबल दिखाई पड़ती है, जो शेख के इतने नोट लुटाने के बावजूद भरी पड़ी थी। शेख का नौकर इसी टेबर से उठा-उठाकर उसे नोट सौंपता नजर आ रहा है। आप देखकर अंदाजा लगा सकते है कि शेख ने कितनी देर उस लेडी सिंगर पर यूं ही नोटों की बारिश की होगी।
इस वीडियो में नजर आ रहे शख्स की वेशभुषा और गाना गा रही युवती को देखकर यही लगता है कि यह वीडियो किसी अरब देश का है। अभी तक वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह पता चल पाया है कि यह वीडियो कब शूट किया गया है।
https://youtu.be/G8-QkQpIj-8