ईरानी सीमा बलों ने पाकिस्तानी ग्रुप के वाहन पर की धुंआधार फायरिंग

ईरानी सीमा रक्षकों ने दक्षिण-पश्चिम में एक दूरदराज के इलाके में पाकिस्तानियों के एक गुप्र को ले जा रही गाड़ी पर गोलीबारी की। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती गांव मशकेल के पास हुई।

हालांकि ईरानी बलों ने ये हमला क्यों किया है, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सरकारी प्रशासक साहिबजादा असफंद ने भी इसको लेकर कहा है, यह स्पष्ट नहीं है कि ईरानी बलों ने गोलीबारी क्यों की।

क्यों की गई गोलीबारी?

सरकारी प्रशासक साहिबजादा असफंद ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि ईरानी बलों ने गोलीबारी क्यों की। स्थानीय पुलिस ने बताया है, इस घटना में मारे गए चार लोगों के शव उनके परिवार को सौंप दिए गए हैं।

अभी तक तेहरान या पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। दोनों पक्षों के सुरक्षा बल अक्सर क्षेत्र में सक्रिय तस्करों और विद्रोहियों को गिरफ्तार करते हैं। बता दें कि पाकिस्तान ने जनवरी महीने में ईरान के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, जैश अल अदल पाकिस्तान से लगे सीमा क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले कर रहा था। ईरान का आरोप है कि इस आतंकवादी समूह को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कुछ हिस्सों में शरण दे रखी है और उनका इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किया जा रहा है।

ईरान ने इराक और सीरिया पर ड्रोन से किया हमला

ईरानी ने 16 जनवरी को राज्य मीडिया से कहा था कि, ईरान ने इराक और सीरिया पर ‘मिसाइल और ड्रोन’ से हमला किया था। इस हमले में पाकिस्तान में बलूची आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के दो ठिकानों को बर्बाद कर दिया गया था। इसके बाद बदले में पाकिस्तान ने भी हवाई हमलों कर जवाब दिया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com