उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा पसारने लगा पैर….

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अब कोहरा पैर पसारने लगा है। खासकर रुड़की और ऊधमसिंह नगर में सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर दिखने लगा है। इसके अलावा ज्यादातर जिलों में मौसम साफ है, लेकिन तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे अधिकतम पारा भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक चल रहा है। अब सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी छाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। जबकि, सुबह के वक्त मैदानों में धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर——अधिकतम—-न्यूनतम
  • देहरादून——-32.5—19.7
  • मसूरी———22.5—-13.7
  • टिहरी——–25.0—–14.6
  • उत्तरकाशी–26.4—–14.9
  • हरिद्वार—-35.1——19.4
  • जोशीमठ—-21.7——11.5
  • अल्मोड़ा—-29.3——-14.2
  • मुक्तेश्वर—23.8——-12.8
  • नैनीताल—-23.5——-14.0
  • पिथौरागढ़–27.6——-13.6
  • चम्पावत—25.4——-13.6
  • यूएसनगर–33.7——-18.9
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com