गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के अमदही गांव में अष्टावक्र आश्रम के समीप स्थित बरसौत झील के रामघाट पर छठ पूजा के दौरान 8 वर्षीय बच्चा डूब गया। पांच घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने शव को झील से बरामद कर लिया है।

घटना सोमवार सुबह 6 बजे छठ पूजा के दौरान रामघाट पर घटी। जब महिलाएं सूर्य भगवान को अर्क देने के लिए झील के किनारे इकट्ठा थी। तभी अचानक सुधांशु गुप्ता 8 वर्ष पुत्र राजेंद्र गुप्ता का पैर फिसल गया। झील गहरी होने के कारण बच्चे का घंटो तक कोई पता नहीं चल सका। पांच घंटे बाद पहुंचे गोताखोरों ने बच्चे के शव को झील से बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद था फिर भी गोताखोरों की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features