
लखनऊ , 4 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के नोएडा जनपद में यमूना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह घने कोहरे के चलते एक के बाद एक 13 वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे मेें दो दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा एक्सप्रेस वे पर पड़े वाले सुरीर इलाके में गुरुवार की सुबह आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक आल्टो कार अचानक आग चल रहे एक वाहन से टकरा गयी। इस हादसे के बाद कार के पीछे चल रहे एक के बाद एक 12 वाहन एक दुसरे से टकरा गये। इस हादसे में वहां अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को हाईवे से हटाकर
यातायात को किसी तरह सामान्य किया।
यातायात को किसी तरह सामान्य किया।