लखीमपुर : सोशल मीडिया पर देवी और देवताओं के लिए किया अभद्रत टिप्पणी से भरा वीडिया वायरल होने के बाद गुरुवार की शाम खीरी जनपद के शहर इलाके में तनाव फैल गया। इसके बाद वहां जमकर तोडफ़ोड़, हंगामा और फायरिंग की गयी। मामले को बिगड़ता देख जिला प्रशासन ने शहर के इलाके में कफ्र्यू लगाना पड़़ा गया। शहर के इलाके में पूरी तरह छावनी में बदल दिया गया है। आईजी से लेकर अन्य सभी अधिकरी खीरी में ही मौजूद हैं और हालात पर नज़र बनाये हुए हंै।

आईजी जोन लखनऊ ए.सतीश गणेश ने बताया कि बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक धर्म के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फौरन रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद पुलिस ने उनकी रिमाण्ड लेकर उनको जेल भेज दिया था। वहीं गुरुवार की शाम इस वीडियो को लेकर शहर इलाके में तनाव फैल गया। लोग विरोध में सड़क पर उतर आये और आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की मांग करने लगे।
पुलिस पहले से ही इस बात को जानती थी कि अगर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने गुपचुप ढंग से उनकी रिमाण्ड बनवाई और फिर दोनों को जेल भेज दिया। गुरुवार की शाम शहर इलाके में जगह-जगह प्रदर्शन होने लगा और देखते ही देखते हंगामा, तोडफ़ोड़, आगजनी और फायरिंग शुरू हो गयी। इलाके में हिंसक घटनाओं की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी, डीआईजी, कमीश्नर, डीएम, एसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
स्थिति को बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने कफ्र्यू लगाने का फैसला किया। इसके बाद पूरे इलाके में कफ्र्यू लगा दिया गया। कफ्र्यू लगाने के कुछ ही घंटे के बाद हालात को पुलिस ने पूरी तरह काबू कर लिया। शुक्रवार की सुबह भी इलाके में कफ्र्यू लगा है और पुलिस ने वाहनों के संचालने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रहा है। लोगों को सिर्फ जरुरत का सामान खरीदने की इजाजत दी गयी है। आईजी जोन ने उपद्रवियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। अब पुलिस ने माहौल बिगड़ाने वालों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस पूरे मामले को डीजीपी हैडक्वाटर भी अपनी नज़र बनाये हुए है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features