Google ने हाल ही में Google सर्च के भीतर अपने ‘Notes’ एक्सपेरिमेंट को बंद करने जा रही है। बता दें कि ये फीचर नवंबर 2023 में लॉन्च किया गया है। इस फीचर का उद्देश्य सर्च रिजल्ट पर पब्लिक या प्राइवेट नोट्स डालने की अनुमति देकर यूजर की सहभागिता को बढ़ावा देना है।
फिलहाल कंपनी इस फीचर को बंद कर रही है। बता दें कि इसे एक साल से कम समय में ही बंद कर दिया गया है। आइये जानते हैं कि गूगल ने ये फैसला क्यों किया है।
क्या है ‘Notes’ एक्सपेरिमेंट फीचर?
ये नोट्स फीचर दो फंक्शनालिटी के साथ आती है, जिसमें पब्लिक नोट्स और प्राइवेट नोट्स शामिल है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
- पब्लिक नोट्स: इसकी मदद से यूजर सीधे सर्च रिजल्ट पर कमेंट और एनोटेट कर सकते हैं, जो यूजर को एक्स्ट्रा जानकारी या अलग- अलग दृष्टिकोण दे सकते हैं।
- प्राइवेट नोट्स: यूजर विशिष्ट सर्च रिजल्ट से जुड़े प्राइवेट नोट्स बना सकते हैं, जो फ्यूचर के सर्च के लिए संदर्भ बिंदु के रूप में काम करते हैं।
क्यों बंद किया गया फीचर?
- कंपनी ने इस फीचर को लाने के समय कहा था कि नोट्स एक्सपेरिमेंट एक जरूरी यूजर बेस को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है।
- मगर गूगल के प्लान के हिसाब से ये फीचर सही से काम नहीं कर पाया और लोगों को आकर्षित नहीं कर पाया।
- नोट्स एक्सपेरिमेंट समाप्त होने के बाद, इस परियोजना से Google को जो लाभ मिलेगा, वह संभवतः भविष्य की खोज कार्यक्षमताओं को प्रभावित करेगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features