एलन मस्क की ओर से कर्मचारियों के लिए बनाये गए सख्त नियम, इसके बड़ी संख्या में हो रहे इस्तीफे
एलन मस्क खुश हैं। कम से कम उनके ट्वीट्स से तो यही जाहिर होता है। ट्विटर फीड पर 116 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के आने से उनके हौसले बुलंद हैं। उनकी ट्विटर पोस्ट आमतौर पर आलोचकों की बातों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुरूप नहीं होतीं। इन दिनों उनकी खूब आलोचना हो रही है, लेकिन दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति मस्क आलोचना से विचलित नहीं होते।
उधर ट्विटर से बड़ी संख्या में छंटनी के बाद अब बच गए कर्मचारियों ने कंपनी के नए बॉस एलन मस्क को शॉक देना शुरू किया है। जानकारी के अनुसार, मस्क के द्वारा कंपनी में काम करने के लिए बनाए गए सख्त नियमों से बाकी बचे कंपनी के कर्मचारी काफी नाखुश हैं और इस कारण सैकड़ों लोगों ने गुरुवार को कंपनी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
बता दें, ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद मस्क कंपनी के कर्मचारियों को लंबे समय तक काम करने या फिर कंपनी छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके बाद कई कर्मचारियों ने कंपनी को छोड़ना भी शुरू कर दिया है।