ऐश्वर्या, सानिया, सिंधु समेत 112 महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

ऐश्वर्या, सानिया, सिंधु समेत 112 महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को फर्स्ट लेडीज नामक पहल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 112 महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें किरण मजूमदार शॉ, ऐश्वर्या राय, पीटी ऊषा, पीवी सिंधु सानिया मिर्जा भी शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने सम्मानित महिलाओं को ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने की सलाह दी। ऐश्वर्या, सानिया, सिंधु समेत 112 महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं और वे समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकती हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत के बाद से देश में सेक्स रेशियो में अभूतपूर्व बदलाव आया है। 

जिन्होंने पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से रक्षा, बलों, विज्ञान, खेल, उद्योग, मनोरंजन और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को यह खिताब दिया गया। इनमें उन महिलाओं का भी नाम शामिल है जिन्होंने पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। 

इनमें कुली का काम करने वाली मंजू, विदेश से आकर गांव में सरपंच बनने वाली छवि रजावत, पहली महिला दमकलकर्मी हर्षिनी कन्हेकर, एशिया की पहली पेशेवर महिला कॉफी टेस्टर सुनालिनी मेनन, देश की पहली महिला बार टेंडर शतभी बसु, कबड्डी की पहली महिला कोच पद्मश्री सुनील डबास का नाम भी शामिल है। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com