New Delhi: आजकल हर कोई कम्प्यूटर पर काम करता है, हर इंसान लगभग 8 घंटे कम्प्यूटर पर काम करने में बिताता है और साथ ही आजकल के लोगों का खान पान भी कुछ खास नही है जिसके चलते आंखो पर पड़ता है काफी बुरा असर पड़ता है।
क्योंकी आंखें हमारे शरीर का अहम हिस्सा होती हैं तो हमे उनका ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। आप योग के जरिए आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं।
शवासन
शवासन करने से आखों को आराम मिलता है और रोशनी बढ़ती है। साथ ही इससे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मनोविकार, अवसाद, दिल की बीमारी आदि जैसे कई गंभीर रोगों से लड़ने में भी मदद मिलती है।
प्राणायाम
प्राणायाम पद्मासन और सिद्धासन की मुद्रा में बैठकर किया जाता है। प्राणायाम करने से दिमाग स्थिर रहता है और आखों की रोशनी बनी रहती है। प्राणायाम से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
सर्वांगासन
इस आसन को करते समय आखों को खुला रखें। सर्वांगासन से आपकी आखों की रोशनी तेजी से बढती है। साथ ही इस योग को करने से आपको क्रोध और चिड़चिड़ापन भी समाप्त होता है। इसके अलावा ये योग बच्चों के दिमाग के दिमाग को तेजी से विकसित करने के लिए भी बहुत उपयोगी है। इस आसन को करने से थकान भी दूर होती है। साथ ही ये आसन थाइरोइड ग्रंथि को गतिशील बनाता है।