मुंबई। कभी दोस्त तो कभी दुश्मन, कुछ ऐसे ही हैं टीवी इंडस्ट्री के मशहूर सेलेब्रिटी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर। दोनों के बीच हुईं लडाइयों के किस्से आज किसी से छिपे नहीं हैं। आज भी लोग कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर सुनील को मिस करते हैं। वैसे, आज सुनील का जन्मदिन है और हां, कपिल ने उन्हें विश भी किया है। 
भले ही अब सुनील कपिल के शो का हिस्सा नहीं हैं पर, कपिल ने यह अक्सर कहा है कि वो सुनील को आज भी अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं। सुनील के जन्मदिन पर कपिल ने उन्हें विश करते हुए ट्वीटर पोस्ट किया है और उन्हें दुनिया की सारी खुशियां मिले, इसकी कामना की है।
यह भी पढ़ें: Breaking: इंस्पेक्टर हसनगंज ने व्यापारियों को पीटा, बाजार बंद, हंगामा व प्रदर्शन
सुनील और कपिल दोनों ने भले ही सोशल मीडिया और इंटरव्यूज़ में एक दूसरे को माफ़ कर देने की बात कही हो मगर, फिर भी ना जाने क्यों दोनों के बीच दूरियां दिखाई देती हैं। फ्लाइट में हुए अपने पिछले झगड़े के बाद दोनों को कभी एक साथ नहीं देखा गया। हालांकि, शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कपिल अक्सर इशारों-इशारों में सुनील से अपनी दोस्ती, लड़ाई और झगड़ों के बारे में बात करते रहते हैं। उनकी बातों से साफ़ ज़ाहिर होता है कि वो आज भी सुनील को शो में मिस करते हैं। ये है कपिल शर्मा का ट्वीट-
आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील ने चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर डिग्री ली थी, जहां जसपाल भट्टी ने उनके अन्दर के टैलेंट को परखा था।
1998 में फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ से अपना फ़िल्मी डेब्यू करने के बाद सुनील आज कॉमेडी शोज़ के किंग हैं, मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि इन सब से पहले सुनील रेडियो जॉकी भी थे।
ये भी पढ़े: कपिल शर्मा ने किया खुलासा उनको नहीं है डिप्रेशन, अस्पताल में भर्ती होने की थी ये वजह…

सुनील की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है। सुनील ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो जो भी जोक्स क्रैक करते हैं उसे पहले अपनी पत्नी आरती को सुनाते हैं और अगर आरती ज़ोर से हंसती हैं तब ही वो इन जोक्स को ऑनस्क्रीन लाते हैं।

सुनील के फेवरेट बॉलीवुड स्टार हैं शाह रुख़ ख़ान और वो अक्सर ऑनस्क्रीन SRK को कॉपी करते हुए दिखाई देते हैं। शो ‘क्या आप पांचवी फेल चम्पू हैं?’ याद है जिसे सुनील ने होस्ट किया था।

सुनील का फ़ेमस केरेक्टर ‘गुत्थी’ दरअसल कॉलेज में उनके एक क्लासमेट से इंस्पायर है। सुनील ने खुद यह बात कही थी कि उनके कॉलेज में बहुत ही कम लड़कियां थीं और उनमें से एक गुत्थी की तरह थी।

 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				
 
						
					 
						
					