शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष:-दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी।
वृषभ:-अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। वाहन खरीदने का मन होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दूसरों की नकल न करें। कार्यों में विलंब से चिंता होगी।
मिथुन:-अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में परेशानियां समाप्त होंगी। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के कार्यों से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।
कर्क:-दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिजनों से सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। विदेश जाने के योग हैं। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार सम्भव है।
सिंह:-सोचे कार्य समय पर होने से राहत मिलेगी। अधिकारियों से संबंधों में निकटता आएगी। संतान के विवाह की चिंता दूर होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।
कन्या:-अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सतर्कता से कार्य करें। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।
तुला:-सतर्क रहें। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से तनाव रहेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
वृश्चिक:-धार्मिक पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आवास संबंधी समस्या हल होने वाली है।
धनु:-आपसी मतभेद के कारण परिजनों से दूरियां बनेंगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति से मिलने की उत्सुकता रहेगी। व्यावसायिक चिंता बनी रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट सम्भव है।
मकर:-कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग आप से खुश रहेगा। सामाजिक विरोधों पर ध्यान न दें। परिवार में आज प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी।
कुम्भ:-समय पर काम करना सीखें। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। संतों का सान्निध्य मिलेगा। आप के अपने आप की मदद नहीं करेंगे। रुका धन मिलने से काम पूरे होंगे। संतान की प्रगति संभव है।
मीन:- आज व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। श्रेष्ठ मार्गदर्शन से लाभ की आशा प्रबल होगी। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features