झारखंड के हजारीबाग में थाना क्षेत्र के सलगा गांव में सोमवार को कलयुगी बेटों ने अपने पिता को खंभे बांधकर किरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। समय पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिससे तत्काल उनकी जान तो बच गयी पर वह गंभीर रूप से जल गए हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश को लेकर सबसे बड़ी खबर, राजनीति में आया भूचाल
हजारीबाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गांव के महेश्वरी साव का उनके पुत्र संतोष साव और किटी साव के साथ सम्पति विवाद चल रहा था। इसे लेकर वे हमेशा झगड़ते रहते थे। इसी से परेशान होकर सोमवार को महेश्वरी साव अपने पुत्रों की शिकायत करने केरेडारी थाना जा रहे थे। लेकिन रास्ते से ही उनका पुत्र संतोष साव उन्हें वापस ले गया और घर में समझाने का प्रयास करने लगा।
बड़ा खुलासा: 2000 के नोट पर लगेगा बैन, पीएम मोदी का संदेश आज होने वाला है लीक
लेकिन उनके बीच बकझक बढ़ गयी। इससे संतोष के माथे में चोट लग गयी जिससे गुस्से में आकर पुत्र संतोष और किटी ने घर के सामने ही बिजली के पोल में अपने पिता को बांध दिया और किरोसन उडे़लकर माचिस मारकर जला दी। जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए है। ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर बुलाया और पुलिस ने उन्हें बेहतर इलाज के तत्काल हजारीबाग भेजवा दिया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features