दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वह ‘लेडी सिंघम’ के किरदार में भौकाल दिखाती दिखेंगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के साथ वर्चुअली रूप से जुड़ीं। उन्होंने फिल्म को दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। कैजुअल लुक में डेनिम जैकेट पहने दीपिका फैंस के साथ जुड़कर बेहद खुश नजर आईं।
फैंस से बातचीत कर खुश हुईं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने फैंस से बातचीत के दौरान सवालों का जवाब देते हुए बातचीत में गर्मजोशी ला दी। इस दौरान फैंस के प्रति अभिनेत्री का भरपूर प्यार देखने को मिला। उनके उिस स्वभाव से उनके प्रशंसकों के चेहरे पर भी मुस्कान खिल उठी। सभी फैंस ने दीपिका को एक के बाद एक बड़ी सफल फिल्में देने के लिए उनको बधाई देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपने शानदर पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
लगातार कई सफल फिल्में दे चुकीं दीपिका
‘पठान’, ‘जवान’, ‘फाइटर’ और अब ‘कल्कि 2898 एडी’ समेत दीपिका पादुकोण ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई सफल फिल्में दी हैं। उनकी ये सफलताएं उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित करती हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ‘कल्कि 2898 एडी’ को एक मेगा ब्लॉकबस्टर के रूप में सराहा गया है। फिल्म में अभिनेत्री मे गर्भती महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी नजर आई हैं।
‘लेडी सिंघम’ के किरदार में आएंगी नजर
दीपिका इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की उम्मीद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features