कांग्रेस ने कर्नाटक विधान चुनाव की सूची जारी की

साल 2024 में होने वाले कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने  अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दो स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों को एलान किया है।

शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा एमपी आकर लगातार झूठ बोल रही हैं लेकिन उन्होंने एक सच बोला है कि उनके पिता ने अमेठी में विकास नहीं किया। प्रियंका गांधी ने स्वीकार किया कि कांग्रेस ने विकास नहीं किया और सिर्फ भाजपा सरकार ने ही विकास कार्य किए हैं।

जेपी नड्डा ने सीएम बघेल पर साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भूपेश बघेल कहते थे कि वह शराब पर प्रतिबंध लगाएंगे लेकिन उन्होंने इसमें घोटाला किया। खनन में घोटाला हुआ, रेत में, नौकरियों में घोटाला हुआ। वह एक घोटाला सीएम हैं।

सागर  संभाग की 26 सीटों पर आज अमित शाह करेंगे मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एमपी दौरे पर है। वह रविवार को सुबह करीब 11 बजे खजुराहो पहुंचेंगे और वहां भाजपा पदाधिकारियों की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में सागर संभाग की 26 सीटों पर जीत की रणनीति बनाने पर मंथन हो सकता है।

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची जारी, बंगलूरू से ये होंगे उम्मीदवार

बंगलूरू स्नातक सीट से रामोजी गौड़ा, बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पुत्तन्ना, दक्षिण पश्चिम शिक्षक सीट से के के मंजूनाथ, दक्षिण पूर्व शिक्षक सीट से डीटी श्रीनिवास और उत्तर पूर्वी स्नातक सीट से डॉ. चंद्रशेखर बी पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com