करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी हमशक्ल से जुड़ा है।
…तो ये है बड़ी वजह जिसके कारण एक-दूसरे के सामने नहीं आते है रेखा और अमिताभ
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है जिसका चेहरा तैमूर से काफी मिलता है। इस बच्ची का नाम है इनाया।
कुछ दिन पहले ही तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम इनाया रखा गया है। दिलचस्प बात ये कि तैमूर की हमशक्ल इनाया उसकी फुफेरी बहन इनाया नहीं, बल्कि कोई और ही है।
इंस्टाग्राम पर inayaandtaimur नाम से एक अकाउंट बनाया गया है जिस पर दोनों बच्चों की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। साथ ही तुलना की गई है कि दोनों का चेहरा काफी मिलता-जुलता है। नाक से उपर का हिस्सा दोनों का काफी मिलता जुलता है। हालंकि होठ अलग दिखते हैं।
तैमूर खान की इस हमशक्ल का नाम इनाया शोहेब है। मजेदार बात ये कि इनाया का जन्म 5 दिसंबर 2016 को हुआ और इसके ठीक 15 दिन बात तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features