नई दिल्ली। गुरुवार को दिवाली की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही देवी लक्ष्मी भी कर्मचारियों पर प्रसन्न हो सकती है।
दरअसल गुरुवार को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को दो फीसद महंगाई भत्ता देने पर मुहर लगा सकती है।
अगर ऐसा हुआ तो देशभर के 50 लाख केंद्रीय कर्मियों और 58 लाख पेंशनभोगियों के लिए यह दिवाली को तोहफा होगा।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा महंगाई राहत देने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। अगर ऐसा होता है तो यह 1 जुलाई 2016 से लागू माना जाएगा। यही नहीं कैबिनेट की बैठक में और भी कई फैसलों पर मुहर लग सकती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features