केरल: तटरक्षक बल ने भारी बारिश के बीच 11 मछुआरों को किया रेस्क्यू

केरल तट के पास तटरक्षक बल ने बाढ़ में फंसी मछुआरों की नाव का रेस्क्यू किया, इसमें 11 लोग सवार थे जो 16 जुलाई को फंस गए थे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समुद्री निगरानी पर आईसीजी डोर्नियर विमान ने 16 जुलाई की रात को संकटग्रस्त भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव (आईएफबी) का पता लगाया। इसके बाद अभियान चलाकर सभी को 17 जुलाई को सुरक्षित बचा लिया।

मछुआरों की नाव कोच्चि से लगभग 80 समुद्री मील दूर फंसी हुई थी
मंत्रालय ने कहा कि तटरक्षक बल ने बुधवार को भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के बीच बचान अभियान चलाया। मछुआरों की नाव कोच्चि से लगभग 80 समुद्री मील दूर फंसी हुई थी। आगे बयान में कहा कि गश्त कर रहे आईसीजी जहाज ‘सक्षम’ को तुरंत आईसीजी जिला मुख्यालय संख्या द्वारा डायवर्ट कर दिया गया और मछुआरों की सहायता के लिए भेजा गया।

बचाव कार्य में एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का भी किया उपयोग
चालक दल को बचाने के लिए एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ, एक और आईसीजी जहाज ‘अभिनव’ को तैनात किया गया था। आईसीजी की एक तकनीकी टीम संकटग्रस्त नाव पर चढ़ी, बाढ़ के बीच कार्य करना जारी रखा और आवश्यक सहायता प्रदान की। ऑपरेशन सभी चालक दल के सदस्यों और जहाज के बचाव के साथ समाप्त हुआ। बाद में नाव को मत्स्य विभाग को सौंप दिया गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com