
धोनी से लेकर युवराज, इन लोगों के साथ रहे दीपिका के रोमांस के चर्चे
ओमपुरी ने ननिहाल में ही अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनका रूझान अभिनय की तरफ हुआ। वह नाटकों में हिस्सा लेने लगे। ओमपुरी कॉलेज में पढ़ाई के साथ एक वकील के यहां मुंशी की नौकरी भी करते थे।
ओम पुरी ने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे से पढ़ाई की थी। ओमपुरी ऐसे अभिनेताओं में से थे जिन्होंने इंटरनेशल लेवल पर अपनी पहचान बनाई थी। ईस्ट इज ईस्ट, सिटी ऑफ ज्वॉय, वुल्फ, द घोस्ट एंड डार्कनेस जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने अपने उम्दा अभिनय की छाप छोड़ी थी। ओमपुरी का निजी जीवन कई बार विवादों में आया। उन्होंने दो शादी की हैं। पहली पत्नी का नाम सीमा है जिनसे तलाक लेकर उन्होंने नंदिता पुरी से शादी की थी। दोनों का एक बेटा ईशान भी है।
इस हीरोइन के कमेंट पर भड़के आयशा टाकिया के पति……
साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म ‘आक्रोश’ ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई थी। गोविन्द निहलानी निर्देशित इस फिल्म में ओम पुरी ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था जिस पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया जाता है। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए ओमपुरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features