क्या आपके भी सपने में दिखाई देते हैं मरे हुए इंसान, तो इसके पीछे छुपा हैं ये बड़ा सच

क्या आपके भी सपने में दिखाई देते हैं मरे हुए इंसान, तो इसके पीछे छुपा हैं ये बड़ा सच

क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि सपने और जिंदगी का आपस में गहरा संबंध होता है। दरअसल, सपने में व्यक्ति की दबी इच्छाएं पूरी होती है और कभी इन्हीं सपनों में उसे आने वाली घटना का भी आसास हो जाता है। वहीं अगर सपने में अपना कोई प्रिय परिजन आए, जो इस दुनिया को अलविदा कह चुका है तो कैसा रहेगा..? क्या आपके भी सपने में दिखाई देते हैं मरे हुए इंसान, तो इसके पीछे छुपा हैं ये बड़ा सचकभी देखें हैं ऐसे जीव, पृथ्वी का हिस्सा होने के बाद भी दूसरी दुनिया के लगते हैं

परामनोविज्ञान के अनुसार जिससे हमारा लगाव सबसे अधिक होता है और वो दुनिया को छोड़ जाए। ऐसे में सपने में उन्हें देखने में जिंदगी के कई अच्छे बदलाव होते हैं। सपने में मरे हुए परिजन के आने का मतलब वो आपको सावधान कर रहे हैं। हो सकता है आने वाली जिंदगी में आपको किसी समस्या का सामना करना पड़े, इसीलिए आपके परिजन आपको पहले ही आगाह कर देते हैं।

जब व्यक्ति सपने देखता है तो उसे मालूम नहीं होता है कि वो एक सपना देख रहा है। उसे सपनों की दुनिया पूरी तरह से वास्तविक ही लगती है, लेकिन जब वो जागता है तो उस सपने का प्रभाव कभी कुछ समय के लिए और कभी जिंदगी भर के लिए रहता है। जो जीवित रहते समय बीमार रहते थे, वे अक्सर सपने में पूरी तरह से स्वस्‍थ नजर आते हैं। सपने में उनके चेहरे पर एक अलग ही तेज नजर भी आता है। सपनों में मरे हुए परिजन इसीलिए भी आते है कि वो आपको बताना चाहते है कि वे जिस भी दुनिया में है, वहां वो खुश है और आपको दुखी नहीं देखना चाहते।

कई बार सपने में आकर ये आपको किसी अहम काम में फैसला लेने में भी मदद करते हैं। वैसे सपने में मरे हुए लोग अपनी बात को शब्दों से बयां नहीं करते, बल्कि इशारों से बताते हैं। जरूरत है उनके उस इशारे को समझने की, जिससे सही फैसला ले सकें। किसी अपने को खोने के बाद व्यक्ति दुख में डूब जाता है। ऐसे में उनका वहीं अपना सपने में उनसे आकर मिलता। जिसके बाद जब सपना पूरा होता है तो वो व्यक्ति सकारात्मक महसूस करता है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com