क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली 'बत्‍ती'

क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली ‘बत्‍ती’

प्‍यूर्टो रीको में एक जगह जिसे मॉस्‍क्‍यूटो बे के नाम से जाना जाता है। यहां पानी में छूते ही नीले रंग की रोशनी आती है। इसे बायोलूमीनेसेंट प्‍लेनकोट कहा जाता है। प्‍यूर्टो रीको में कई ऐसी जगह हैं पर मॉस्‍क्‍यूटो बे को 2008 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है।क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली 'बत्‍ती'अगर छुट्टियों को बनाना है यादगार ..? तो होटल बुक करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

2-  ग्‍लो वार्म केव

न्‍यूजीलैंड के वाइटोमो में एक अनोखी गुफा है। ये जमीन से 150 फीट नीचे है। गुफा की छत पर आप को चमकते सितारे नजर आएंगे। ये गुफा बहुत से जीवों का घर है। गुफा उन जीवों की रौशनी से झिलमिलाती है। ये नजारा बिलकुल आसमान में सितारे नजर आने जैसा होता है।  क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली 'बत्‍ती'3- एंटीलोपे केनियन

एरिजोना में एंटीलोपे केनियन की खूबसूरती देखते ही बनती है। अम‍ेरिका के साउथ वेस्‍ट में स्थित ये केनियन सबसे ज्‍यादा आने वाले सैलानियों के लिए प्रसिद्ध है। ये जगह फोटोग्राफर्स के आने के चलते काफी मशहूर है। यहां धूप पहाडि़यों के बीच में बने होल से नीचे जमीन छूती है।क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली 'बत्‍ती'4-  लायंस हेड

साउथ अफ्रीका के केपटाउन में टेबल पहाडि़यों और सिग्‍नल हिल के बीच में स्थित लायंस हेड एक ऐसी जगह है जहां से पूरा केपटाउन नजर आता है। रात में ये शहर सुनहरी रोशनी से नहाया हुआ नजर आता है। चांद की रोशनी में इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली 'बत्‍ती'5- फिनलैंड

फिनलैंड की सैर करने जा रहे हैं तो आप को नॉर्दर्न लाइट जरूर देख कर आनी चाहिए। ये प्रकृति का एक खूबसूरत नमूना है। इसे अरोरा बोरिएलिस के नाम से जाना जाता है। यहां आप को हरे रंग की रोशनी देखने को मिलेगी जो आसमान में तैरती है। क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली 'बत्‍ती'6-  सेमीनियाक बीच

इंडोनेशिया के बाली में सेमीनियाक बीच पर अगर आप शाम को 4 बजे से पहले पहुंचते हैं तो यहां सूर्यास्‍त के समय आसमान से हजारो रंग बरसते हैं। यहां डीजे की धुनों पर सैलानी इसे इंज्‍वाय करते हुए नजर आते हैं। ये नजारा अपने आप में अनोखा होता है। क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली 'बत्‍ती'7- नियाग्रा फॉल्‍स

कनाडा और यूनाइटेड स्‍टेट्स में प्रकृति का एक शानदार नजारा देखने को मिलता है। इसे नियाग्रा फाल्‍स के नाम से जाना जाता है। अपनी खूबसूरती के लिए नियाग्रा फाल्‍स पूरे विश्‍व में प्रसिद्घ है। नियाग्रा फाल्‍स स्‍टेट पार्क जाने के लिए आप को दस डॉलर पार्किंग फी देनी होगी। क्या आपने देखा है अदभुत नजारा, पानी में हाथ डालते ही जल जाती है नीली 'बत्‍ती'8- सेंटोरीनी

ग्रीस में नीले समुद्र किनारे एक शहर है जिसे सेंटोरीनी के नाम से जाना जाता है। ये जगह ग्रीस के सबसे ऊंचे स्‍थानों में से एक है। यहां नीले समुद्र के साथ शहर की खूबसूरती देखते ही बनती है। पहाड़ी के ऊपर से यहां की सड़कें आपको रोशनी से नहाई हुई नजर आएंगी।  

9- हालेकाला नेशनल पार्क

हवाई द्वीप पर बना हालेकाला नेशनल पार्क दुनिया की सबसे खूबसूरत प्राकृतिक जगहों में से एक है। यहां सुबह जल्‍दी उठकर आप को बादलों के बीच से उगता हुआ सूरज दिखाई देगा। सूर्योदय की इस खूबसूरती को चंद शब्‍दो में बयान नहीं किया जा सकता है। ये जगह समुद्र तल से 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। 

10- वेरडन गोर्ज

आप ने कभी नीले पानी की नदी नहीं देखी है और आप देखना चाहते हैं तो आप को यूरोप जाने की जरूरत है। वेरडन गोर्ज यूरोप की सबसे खूबसूरत नदियों में से एक है। यहां पहाड़ी पर स्थित रोऊगोन गांव से नदी का व्‍यू देखते ही बनता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com