खरमास में जरूर करें यह उपाय, सफल हो जाएगा जीवन

हिन्दू धर्म में खरमास का महीना बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं इस महीने में सूर्य राशि परिवर्तन करते हैं। आप जानते ही होंगे खरमास का महीना 15 दिसंबर से शुरू हो चुका है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस महीने में किये जाने वाले उपाय।

सूर्य को जल चढ़ाएं- कहा जाता है इस महीने में सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा होती है। इसी के साथ ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी होगी और आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

तुलसी पूजा- इस महीने में तुलसी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं इस महीने में हर दिन शाम को तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाना चाहिए।

दान- खरमास के महीने में दान और पुण्य करना चाहिए। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि इस महीने में किए गए दान का कई गुना फल मिलता है।

व्रत- कहते हैं खरमास के महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने से बड़े लाभ होते हैं। भगवान विष्णु की विशेष कृपा के लिए खरमास में आने वाली एकादशी का व्रत करना चाहिए।

गोशाला जाना चाहिए- कहा जाता है खरमास के महीने में गायों की पूजा करने से पुण्य मिलता है। इस महीने में गोशाला जाएं और गायों को गुड़, चना खिलाना चाहिए।

पीपल की पूजा- खरमास के महीने में हर दिन पीपल की पूजा करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीपल के पेड़ में देवों का वास होता है और हर दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के वृक्ष को जल देने से लाभ होता है।

लक्ष्मी स्तोत्र- खरमास के महीने में लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com