खुशखबरी: अब 6 महीने तक फ्री DTH सर्विस देगा JIO, आएंगे 432 चैनल..

खुशखबरी: अब 6 महीने तक फ्री DTH सर्विस देगा JIO, आएंगे 432 चैनल..

इन दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें चल रही हैं कि रिलायंस जियो ने अपनी DTH सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस शुरू कर दी है।कंपनी अपने यूजर्स को पहले 6 महीने तक ये सर्विस पूरी तरह फ्री देगी। यानी आपको 180 दिन तक सभी चैनल्स पूरी तरह फ्री रहेंगे। इस मैसेज में कितनी सच्चाई है, इस बात का पता लगाने के लिए हमने इसका रियलिटी टेस्ट किया।  जियो DTH सर्विस के रजिस्ट्रेशन की बात generatewish.com के हवाले से की जा रही है।खुशखबरी: अब 6 महीने तक फ्री DTH सर्विस देगा JIO, आएंगे 432 चैनल..अब मूवी के टिकट होंगे सस्ते लेकिन फिल्में नहीं होंगी टैक्स फ्री: GST

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि इस वेबसाइट ने रजिस्ट्रेशन की लिंक भी दी है। साथ ही, ये भी कहा गया है कि ये सर्विस 6 महीने तक फ्री रहेगी। इसमें 432 चैनल दिखाए जाएंगे। 432 चैनल्स में 50 चैनल HD होंगे। अन्य चैनल सामान्य डेफिनेशन वाले होंगे।

रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस कुछ ऐसी बताई :

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो DTH सर्विस के रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। यानी रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर और स्टेट की डिटेल देना होगी। ये डिटेल को देने के बाद रजिस्टर नाउ का ऑप्शन आ जाता है।

ये है वेबसाइट की सच्चाई :

कुछ पत्रकारों ने जियो रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सच्चाई जानने generatewish.com पर विजिट किया। ये अपने नाम की तरह कोई विश जनरेट करने वाली वेबसाइट है। इसके होम पेज पर कहीं भी हमें कहीं भी जियो DTH सर्विस की रजिस्ट्रेशन लिंक नजर नहीं आई।

यहां भी है DTH की डिटेल :

जियो की सर्विस को लेकर एक अन्य वेबसाइट jioprime.org भी बनी हुई है। ये जियो की ऑफिशियल वेबसाइट नहीं है, लेकिन यहां जियो सर्विस की सभी जानकारी दी है। यानी यहां पर जियो के डाटा प्लान के साथ DTH की जानकारी भी दी है। क्योंकि, ये कंपनी की वेबसाइट नहीं है ऐसे में यहां दी गई जानकारी पर यकीन नहीं किया दा सकता है।

DTH सर्विस पर कंपनी ने ये कहा :

DTH सर्विस के रजिस्ट्रेशन को लेकर हमने कंपनी (रिलायंस जियो) से बात की। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि अभी DTH से जुड़ी कोई सर्विस शुरू नहीं की है। मीडिया या अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर जो भी इस तरह की खबरें आ रही हैं वे पूरी तरफ फेक हैं। फिलहाल कंपनी का पूरा फोकस जियो टेलिकॉम सर्विस पर है। 

 …..

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com