गर्मी के सितम से दिल्ली-एनसीआर के लोग परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने लोगों को झुलसाया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
तेज हवा चलने से आई अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट
बुधवार को तापमान में मामूली कमी आने की वजह पहाड़ों पर हो रही बारिश और तेज हवा हैं। तेज हवाओं के चलते हवा में नमी बढ़ी है। वहीं, दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व की दिशा से हवा 10 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली हैं। वहीं, दोपहर में बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल भी चला। इससे आसमान में हल्के बादल छाए नजर आए। जिससे अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। लेकिन, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

TOS News Latest Hindi Breaking News and Features