गांधी जयंती 2023: गांधी जयंती पर लिखे आसान निबंध

गांधी जयंती दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां हमने आपको महात्मा गांधी के ऊपर निबंध लिखने के लिए कुछ आईडिया बताये हैं।

गांधी जयंती हर साल 2 अक्तूबर को मनाई जाती है। यह दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। इस दिन पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें अभियान, रैलियाँ और भाषण शामिल हैं। प्यार से ‘बापू’ कहे जाने वाले महात्मा गांधी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे।

उनकी जीवन यात्रा चुनौतियों और कठिनाइयों से भरी थी। इस खबर में हमने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया है। इनकी सहायता से बच्चे महात्मा गांधी के ऊपर निबंध लिख सकते हैं।

सत्याग्रह आंदोलन 1906-07 में दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी ने भारतीयों के लिए अनिवार्य पंजीकरण और पास के ख़िलाफ़ सत्याग्रह चलाया था। बच्चों के लिए निबंध लिखने का यह एक अच्छा विषय हो सकता है। आप निबंध में आंदोलन के दौरान गांधीजी के संघर्ष पर भी लिख सकते हैं।

अहिंसा और उसका महत्व जब भी अहिंसा की बात आती है, तो महात्मा गांधी का नाम सबसे ऊपर आता है। अहिंसा का मतलब हर परिस्थिति में स्वयं और दूसरों का हानिरहित रखने से है। ‘अहिंसा’ बापू की सबसे बड़ी शिक्षाओं में से एक थी।आप इसपर भी निबंध लिख सकते हैं।

भारत छोड़ो आंदोलन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने 8 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। इस अभियान के दौरान महात्मा गांधी ने ‘करो या मरो’ की बात कही थी। निबंध लिखने के लिए यह टॉपिक भी काफी अच्छा है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com